उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एनएसयूआई ने अध्यापक नरेन्द्र रावत का पुतला जलाया

देहरादून

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सÿिय सदस्य एवं गोपेश्वर चमोली के प्रतिष्ठित स्कूल के अध्यापक नरेन्द्र रावत द्वारा स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में नारेबाजी के बीच उनका पुतला दहन किया। वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे अभाविप कार्यकर्ताओं के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जायेगा। आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता डीएवी महाविद्यालय में इकटठा हुए और वहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सÿिय सदस्य एवं गोपेश्वर चमोली के प्रतिष्ठित स्कूल के अध्यापक नरेन्द्र रावत द्वारा स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास में नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रभारी अक्षय लाकडा ने बताया कि नरेन्द्र रावत गोपेश्वर चमोली के प्रतिष्ठित स्कूल में अध्यापक है जो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सÿिय सदस्य है। उन्होंने स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, परन्तु इस अवसर पर भाजपा सरकार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्ण रूप से चुप्पी साध ली है। इस अवसर पर एनएसयूआई के अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।