ऊषा बनी भाजपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष
जालौन/उरई
आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नगर की ऊषा गुप्ता को सौंपी गई है। उनसे संगठन ने अपेक्षा की है कि भाजपा सरकार की महिलाओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी वह जिले की महिलाओं तक पहुंचाएंगी और पार्टी हित में कार्य करेंगी। उनके मनोनयन से सुनीता देवी, सुषमा, अर्चना, आरती, सरिता, अनुपम आदि महिलाओं ने खुशी व्यक्त की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया।
