उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की। गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने जौरासी में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 96 किलो प्रतिबंधित मांस और तीन मवेशियों को बरामद किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। जिनकी धरपकड़ को कोतवाली पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उप निरीक्षक शरद सिंह को सूचना मिली कि जौरासी गांव के एक घेर में गोकशी की जा रही है। कांस्टेबल राकेश, प्रवीण खत्री, राजेंद्र और वर्षा के साथ घेर के आसपास की घेराबंदी की गई। दबिश देकर जाकिर पुत्र इरशाद निवासी जौरासी को पकड़ लिया। जबकि नौशाद पुत्र बंदा और राजा पुत्र वहीद फरार हो गए। मौके से करीब 96 किलो प्रतिबंधित मांस, तीन जीवित मवेशी और कटान उपकरण बरामद किए गए। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गोकशी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।