अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
रुड़की। बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर अधिवक्ता एसोसिएशन एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ता एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को कार्यों से विरत रहे। उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों पर गरिमा पूर्ण व्यवहार नहीं करने के का आरोप लगाया। एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, जनेश्वर प्रसाद, संजीव वर्मा, अनिल सैनी, अनुभव मानकपुर, मयंक कुमार, शादाब, नवाब, फुरकान अली, मोनीष, अमित शर्मा, सुरेंद्र सैनी, सचिन चौधरी, योगेश सैनी, सुनील धीमान, सूर्यकांत सैनी, आरविश कुमार, हिमांशु कश्यप, नरेश कुमार, तरुण बंसल, शिशु पाल, शीश पाल, कपिल कुमार, पवन त्यागी, ऋतुराज, राजेन्द्र सैनी, सुनील, शिवराज प्रतापी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
