निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में हुए 24 पंजीकरण
काशीपुर
सेवा भारती संस्था ने कुमाऊं विकास निगम गेस्ट हाउस के पास रानी लक्ष्मीबाई निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोल दिया है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक प्रजापति ने किया। मंगलवार को संचालक जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 24 महिला और बालिकाओं ने अपना पंजीकरण कराया। प्रशिक्षार्थियों को राधा देवी प्रशिक्षण देंगी। यहां अनिल चौहान, अरविंद राव, सुशांत विश्नोई, विवेक वर्मा, सुभाष गुप्ता, पृथ्वी सिंह, राजीव कौशिक, सुरेंद्र सिंह, बालकृष्ण रस्तोगी, मुनीश जैन, जितेंद्र चौहान, अशोक कुमार, सुधीर पवार, संजय राजपूत, राजकुमार चौहान, संजू चौधरी, कविता चौहान, अवनीश कुमार, दिनेश वर्मा, राहुल चौधरी, गजेंद्र चौधरी, पीतांबर सिंह रहे।
