उत्तराखण्डमुख्य समाचार

यातायात नियमों के उल्लंघन में आठ वाहन सीज

काशीपुर

कटोराताल चौकी पुलिस द्वारा पॉश इलाके गिरीताल में चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार देर शाम चेकिंग में रेट्रो साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 3 बुलेट सहित कुल 8 वाहनों को सीज किया। इसके अतिरिक्त 6 वाहनों का नकद चालान कर 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधनी ने बताया की वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।