Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग को धरना शुरू

देहरादून

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में छात्र संघर्ष समिति ने प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। आज छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक मांग पत्र देकर तीन दिन का समय दिया है, वहीं राज्य सरकार से वार्ता करने का व साथ ही सरकार को यह भी चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित नहीं की तो यह धरना आंदोलन का रूप लेगा। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य के साथ छात्र नेता शामिल रहे।