सीडीओ मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करेंगे
रुड़की
सीडीओ प्रतीक जैन ने खंड विकास अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। इसमें पंचायत कार्यों में तेजी लाने की बात कही गई। साथ ही अगले सप्ताह ब्लॉक में चल रहे मनरेगा के कार्यों के निरीक्षण के बारे में भी कहा। हरिद्वार जिले में करीब डेढ़ साल तक पंचायतें प्रशासकों के हवाले रही। अब जिले में त्रिस्त्रीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पहली बैठकें भी हो चुकी हैं। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने चुनावी वायदों के अनुसार काम करने की तैयारी में हैं। आम जनता भी प्रतिनिधियो से बेहतर विकास कार्यों की आस में हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए सीडीओ प्रतीक जैन ने शनिवार को खंड विकास अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। इसमें पंचायत कार्यों मे तेजी लाने की बात कही। साथ ही अगले सप्ताह ब्लॉक में चल रहे मनरेगा के कार्यों के निरीक्षण के बारे में भी कहा। बीडीओ शिवप्रसाद थपलियाल ने बताया कि पिछले कुछ समय में पंचायत में कार्यों की गति धीमी हो गई थी। सभी कार्यों में तेजी लाने के लिए सीडीओ से ऑनलाइन बैठक ली और तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया की अगले सप्ताह सीडीओ मनरेगा योजना के अंतर्गत ब्लॉक में चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
