उत्तराखण्ड

पोषक माह के तहत शिव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

देहरादून,
पोषक माह के तहत हर्षल फाउंडेशन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन देहरादून शाखा ने न्यू पटेलनगर स्थित शिव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर वहां के आस-पास रहने वाली 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को स्वस्थ एवं पोषक आहार के बारे में जानकारी न्यूट्रीशन एक्सपर्ट रुपा सोनी द्वारा दी गई। इस अवसर पर उनसे योगा, खान पान, दिनचर्या, स्वास्थ्य आदि विषयों पर भी बातचीत की गई। इस अवसर पर सिंधु गुप्ता ने योग जीवन के लिए कितना आवश्यक है, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सेक्रेटरी रमा गोयल ने उनको स्वस्थ जीवन के महत्व के विषय में बताया। इस अवसर पर रूपा सोनी द्वारा सभी 50 बालिकाओं को जूस, बिस्किट एवं नमकीन दी गई। इस अवसर पर अपने व्यस्तम समय में से इस सामाजिक कार्य को समय देने के लिए रूपा सोनी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे।