किसानों को 15 लाख के चेक बांटे
अल्मोड़ा
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग ने मंगलवार को द्वाराहाट में 15 लाख की धनराशि के चेकों का वितरण किया। सहकारी समिति में हुए समारोह में किसानों को धनराशि बांटी। समिति के अध्यक्ष संजू मठपाल ने कहा कि किसान व काश्तकार को मजबूत कर ही सहकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है। सचिव बिष्ट ने बताया कि राज्य सरकार कृषकों को शून्य ब्याज दर पर ऋण दे रही है। समिति ने किसानों व उद्यमियों को इसके अलावा भी करीब 35 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जायेगा। यहां जानकी देवी, ईश्वर मठपाल, जितेन्द्र नेगी, गुड्डी देवी, नीता तिवारी, अनीता चौधरी, तारा देवी, नीमा राणा, विनोद त्रिपाठी आदि काश्तकारों को चैक वितरित किये गये। यहां संचालक मंडल के लाल सिंह, प्रकाश अधिकारी, पूर्व सचिव कुंवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
