उत्तराखण्डमुख्य समाचार

डीडीए के विरोध में अल्मोड़ा में दिया धरना, नारेबाजी

अल्मोड़ा

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार के प्राधिकरण को वापस नहीं लेने के निर्णय को तानाशाही करार दिया। इस मौके पर समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार 2017 में तुगलकी फरमान से जनता पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण थोप दिया था। इसके बाद से स्थानीय जनता समेत सर्वदलीय संघर्ष समिति काले कानून को वापस लेने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार तानाशाही पर अड़ी है। यहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, कांग्रेस जिला सचिव दीपांशु पांडे, ललित मोहन पंत, राजू गिरी, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन जोशी, प्रताप सत्याल, सभासद हेम तिवारी, एनडी पांडेय, ललित मोहन पंत, चंद्रकांत जोशी, अख्तर हुसैन, गोपाल चौहान, नवीन जोशी, महेश आर्या, राजू गिरी, आनंदी वर्मा आदि मौजूद रहे।