मनोरंजनराज्यों से

बड़ा पाव की उम्र 56 साल की

मुंबई 

मुंबई के हर गली चौराहे और बाजारों में बड़ा पाव का बड़ा गहरा नाता है। 1966 में कपड़ा मिलों के दौर में मुंबई में बड़ा पाव की पहली बार शुरुआत हुई थी। इसके पहले पूरी भाजी ही फास्ट फूड के रूप में प्रचलित थी।
मजदूरों को विकल्प देने के लिए पहली बार अशोक वैद्य ने दादर स्टेशन के बाहर स्टाल पर बड़ा पाव बनाना शुरू किया था। बेसन पर लिपटी आलू की टिक्की तलकर हरी मिर्च के साथ पाव के साथ देना शुरू हुआ था। जो लगातार लोकप्रिय होता गया। मुंबई के सबसे बेहतर फास्ट फूड के रूप में सभी वर्गों के बीच बड़ा पाव ने अपनी जगह बनाई। देखते ही देखते बड़ा पाव 56 साल का हो गया है ।