उत्तराखण्ड

तहसील में नहीं बन पाए प्रमाण पत्र

रुड़की

तहसील में प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। साइट के डाउन होने के कारण परेशानी आई। कई देर इंतजार करने के बाद प्रमाण पत्र बनाने आए लोग वापस लौट गए।
तहसील में विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। हर दिन करीब सत्तर से अस्सी लोग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आते हैं। इसके लिए तहसील में दो काउंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को दोनों काउंटर बंद रहे। वहां पर एक पोस्टर चस्पा किया गया था। जिसमें बताया गया था कि ई-सर्विस साइट के डाउन होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे पहले दो अगस्त को भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे। तब कर्मचारियों की डयूटी दूसरी जगह लगाई गई थी। भिस्तीपुर से प्रमाण पत्र बनाने आए रोहित ने बताया कि बुधवार को भी प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। आज भी प्रमाण पत्र नहीं बने। शुक्रवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में पता नहीं उनका प्रमाण पत्र कब बन पाएगा। भारापुर से आए नाजिम ने बताया कि प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। कई लोग वहां खिड़की खुलने का इंतजार करते रहे। उसके बाद वह वापस लौट गए।