दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 75वां आजादी दिवस अमृत महोत्सव
देहरादून,
दून डिफेंस इंटरनेशनल स्कूल में 75वां आजादी दिवस अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस शुभावसर पर विद्यालय के प्रबंधक जेपी नौटियाल, मोनिका नौटियाल एवं प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान के पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने वन्दे मातरम् गीत नृत्य द्वारा किया। स्कूल के नन्हें मुन्नों ने क्रमशः हम छोटे-छोटे बच्चे हैं। नन्हा मुन्ना राही हूं, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इस अवसर पर परीक्षित नौटियाल व पार्थ राठौर के ओजपूर्ण भाषण ने भी सुन्दर सन्देश दिया। इस अवसर पर राधिका ने अपने नृत्य द्वारा सन्देश दिया कि जागो कि अब तीन रंगों से सजा है आसमां तेरी नमामि हो। छात्रों द्वारा जोशीले भांगड़ा अस्सी फौजी पुत कहां ंने हां, मानो सभी के पैरों में बिजली भर दी हो। एक मूक नाटिका अनेकता में एकता की मार्मिक प्रस्तुति ने सब की आंखें नम कर दी। एक के बाद एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती रही। इस अवसर पर मृगना ने अपने शास्त्रीय नृत्य में एक दृढ़ संकल्प का सन्देश दिया कि जब भी सोयें या जागें सिर ना झुकें किसी के आगे। डीडीसीपी के कैडेट्स द्वारा परेड एवं पिरामिड का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कैडेट्स ने भी सन्देश पूर्ण स्वरचित कविता पाठ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र, अध्यापक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
