राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार, मित्र सुनील पाल ने दिया ताजा अपडेट
नई दिल्ली
स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का काडियो अरेस्ट के बाद दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन एक वीडियो जारी कर उनका ताजा हेल्थ अपडेट दिया है। उनका कहना है कि वह राजू रिकवरी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है। सुनील ने कहा, श्दोस्तो, कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं। वो सरासर गलत हैं। फेक न्यूज हैं। उनकी तबियत में बहुत स्थिरता है। रिकवरी हो रही है। हम सब की दुआओं ने असर किया है। चमत्कार हुआ है।श्
सुनील पाल आगे कहते हैं, श्राजू जी जल्द ही हमारे बीच स्वस्थ और मस्त लौटेंगे। हम सबकी प्रार्थना लगी रहनी चाहिए। जारी रहनी चाहिए। राजू भाई ने इन लोगों को ऐसे हंसाया, उनके साथ हम ऐसे थोड़े न होने देंगे। राजू भाई जल्दी आइए। हम सब तैयार हैं। आपकी बातों पर हंसने के लिए गजोधर भैया। लव यू ऑल। आप सभी से निवेदन है कि किसी भी अफवाहों पर न जाएं। राजू भाई स्वस्थ रहें।श्
इससे पहले कॉमेडियन और अभिनेता शेखर सुमन ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि राजू ने अपनी उंगलियों और कंधों को हिलाया था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, श्खुशखबरी..राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे हिलाए।। डॉक्टर्स के मुताबिक, चीजें थोड़ी सकारात्मक दिख रही हैं। आपकी प्रार्थना काम कर रही है। प्रार्थना करते रहें।श्
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने राजू के लिए एक वॉइस मैसेज भेजा है। राजू के फैमिली सूत्र ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने राजू के स्वास्थ्य जानकारी लेने के लिए उन्हें वॉइस मैसेज भेजे हैं, जिनमें उन्होंने राजू के जल्द ठीक होने की कामना भी की है। सूत्र का कहना है कि परिवार ने ये मैसेज काफी देर से देखें क्योंकि वह राजू के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
वहीं, डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव की फैमिली को बताया कि राजू सभी आवाजों को सुन सकते हैं। इसलिए वह जितनी देर तक अपने प्रियजनों की आवाज सुनेंगे उनका ब्रेन उतना एक्टिव होगा। इसलिए राजू को अमिताभ की भी आवाज सुनाई जा रही है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। उनका ब्रेन डैमेज हो गया है। वह कई दिनों से बेहोश हैं। हालांकि अब रिकवर कर रहे हैं।
