मुख्य समाचारराज्यों से

बेगुनाही साबित करने भगवान की शपथ लेने से इंकार के बाद पति ने की चाकू मार कर पत्नी की हत्या

तिरुपति

आंध्रप्रदेश में चित्तूर जिले के वेदुरुकुप्पम मंडल में अल्लामडुगु एससी कॉलोनी में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। येला सोकैया ने छह साल पहले मुदिकुप्पम गांव की निवासी 24 वर्षीय येला लीला से शादी की थी। आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था। दंपति के 4 साल के बेटे सहित दो बच्चे हैं। सोकैया को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इससे वह पत्नी से झगड़ता था, पिछले कुछ महीनों से उसे प्रताड़ित भी कर रहा था। झगड़े से लीला भी परेशान रहा करती थी। सोकैया ने अपनी पत्नी लीला को कनिपकम मंदिर आने के लिए बोला। फिर उसने लीला से मंदिर के तालाब में डुबकी लगाने व भगवान विनायक स्वामी के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए शपथ लेने को कहा। हालांकि लीला ने मना कर दिया, जिससे दोनों में झगड़ा होने लगा। इससे नाराज सोकैया ने लीला के साथ मारपीट की और बाद में चाकू से वार कर दिया।
सूचना मिलने पर वेदुरुकुप्पम पुलिस मौके पर पहुंची और लीला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि चाकू लगने से लीला के शरीर से ज्यादा खून बह गया। ज्यादा खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, इसके साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद लीला के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि सोकैया ऐसा कर स