उत्तराखण्ड

प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्ति के लिए अभियान चलाया

ऋषिकेश

मुनिकीरेती नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्ति के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नौ लोगों का चालान कर उनसे 1800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। गुरुवार को अपर गढ़वाल आयुक्त हरक सिंह रावत के निर्देश पर मुनिकीरेती में पॉलीथिन उन्मूलन अभियान के तहत कार्रवाई की गई। पालिका की टीम ने ठेलियों में पॉलिथिन का उपयोग करने वालों का चालान काटा। अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि यह कारवाई आगे भी जारी रहेगा। टीम में कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार, सतेंद्र, मनोज, जितेंद्र, सौरभ आदि शामिल रहे।