उत्तराखण्ड

50 प्रगतिशील किसान रानीखेत रवाना

बागेश्वर।

कृषि विभाग ने परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत बागेश्वर ब्लॉक के 50 प्रगतिशील किसानों को एक दिवसीय जैविक कृषक प्रशिक्षण हेतु राजकीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र मजखाली रानीखेत भेजा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी रीना जोशी एवं मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने सभी कृषक प्रक्षिणार्थियों से उन्हें अच्छी तरह से प्रशिक्षण लेने को कहा। उन्होंने कहा कि कृषक प्रशिक्षण लेकर स्वंय की कृषि उत्पादन में बृद्धि कर आर्थिकी मजबूत करेंगे व दूसरों को भी अनुभव साझा करें। मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा ने बताया कि विकास खंड बागेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों से कैलाश चंद्र, जोगा राम, सुभाश चंद, पूरन चन्द्र, अमित, प्रेम चंद्र, हरीश, नवीन चन्द्र, पूरन सिंह आदि शामिल हैं।