उत्तराखण्ड

स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया  प्रदर्शन 

ऋषिकेश। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ हल्ला बोला है। कांग्रेस कार्यकर्ता स्मृति ईरानी की कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी से नाराज हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इस मामले में जल्द माफी मांगनी चाहिए। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुनिकीरेती क्रांति चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने पुतला फूंककर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व दायित्वधारी रमेश उनियाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं। जिला प्रवक्ता एडवोकेट अनिल रावत ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों द्वारा विरोधी पार्टी के नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा नेता सत्ता के मद में डूबे हुए हैं। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि संसदीय परंपरा में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया। एक वरिष्ठ महिला सांसद और सबसे बड़ी पार्टी की अध्यक्ष के प्रति एक केंद्रीय मंत्री का बर्ताव बहुत ही निंदनीय है।  प्रदर्शन करने वालों में नगर उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर महामंत्री विक्की प्रजापति, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, राजेंद्र राणा, ग्राम प्रधान तपोवन चैन सिंह बिष्ट, अनिल रावत, आशीष श्रीवास्तव, विक्की प्रजापति, लक्ष्मण राजभर, सरस्वती जोशी, अनिता कोटियाल, सुरेंद्र भंडारी, प्रेम शुक्ला, रतन नेगी, रविन्द्र सजवाण, बलवंत चौहान आदि शामिल रहे।