उत्तराखण्ड

कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने लोनिवि कार्यालय में किया प्रदर्शन 

 

हल्द्वानी

कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी संघ से जुड़े ठेकेदारों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में ठेकेदारों से बिल के अनुसार रॉयल्टी ली जाती थी जाती थी, लेकिन अब पूरी रॉयल्टी मांगी जा रही है । मांग की गई थी पूर्व की व्यवस्था को ही बहाल किया जाए । कहां गया कि अवैध खनन सामग्री पर तत्काल रोक लगाई जाए । जीएसटी के तहत अतिरिक्त 6 परसेंट लिया जाना बंद किया जाए । इस दौरान कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी, राजेंद्र नेगी, उमेश जोशी, सुनील मिश्रा, घनश्याम पाठक, कैलाश साह आदि मौजूद थे ।