अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न
झाँसी,
अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन उप्र की महत्वपूर्ण बैठक वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वीके निरंजन ने की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि शर्मा ने कहा हमें छात्र छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए मोटिवेशनल प्रोग्राम चलाए जाने चाहिए, जिसकी जिमेदारी वो स्वयं लेकर पूरे प्रदेश में संगठन के माध्यम से लागू करेंगे। बदायूं के विपिन कुमार ने रोजगारपरक शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया। रामपुर के सुरेन्द्र पाल सिंह ने पूरे प्रदेश में संगठन के सभी कार्यों में सहभागिता करने, अंबेडकर नगर के रामजनम वर्मा एवं सुरेन्द्र वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश के जिलाधिकारियों एवं एसएसपी को पदाधिकारियों की सूची भेजी जाने की बात की। बैठक में अमरेंद्र सिंह,
जेपी कनौजिया बरेली, धीरेंद्र भाई पटेल बलिया, डॉक्टर प्रदीप साहू कानपुर, राजेश पटेल बाँदा, डॉक्टर मोहन पोद्दार नोएडा, वीरेंद्र कुमार सिंह, जयेश बजाज, संजय राष्ट्र वादी, सुंदर लाल वर्मा, राजीव राजपूत, नेहा धर्म सभी झाँसी, आशा सूर्यान उन्नाव, अमर सिंह मऊरानीपुर, जितेंद्र पटेल, मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर सिंह वाराणसी ,,
इंजी रविकांत पटेल गोण्डा, रामजी सेन बुंदेलखंड प्रभारी,
शहजाद खान बाराबंकी आदि से पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वी के निरंजन ने कहा कि सभी के विचारों को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।
