भाकियू रोड ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया
रुड़की
भारतीय किसान यूनियन रोड गुट ने प्रदर्शन कर तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान प्रशासन से सैन्य क्षेत्र में रास्ते का विवाद सुलझाने की मांग की। विवाद जल्द नहीं सुलझाने पर बेमियादी धरने का ऐलान किया। भाकियू रोड गुट ने तहसील में प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसके तहत किसान प्रशासनिक भवन में एकत्र हुए और प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने बंघेड़ी महावतपुर और नंद विहार कॉलोनी में सैन्य क्षेत्र में बंद रास्ते को खुलवाने की मांग की। यूनियन के नेताओं ने कहा कि सेना की ओर से जो रास्ता बंद किया गया है, उससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामाना करना पड़ रहा है। इसके बाद किसान जेएम को ज्ञापन देने के लिए निकले। प्रशासनिक भवन से वोट क्लब होकर किसान तहसील की ओर जुलूस लेकर निकले। नीलम टॉकीज के पास जेएम अंशुल सिंह नेकिसानों से ज्ञापन लिया। बताया कि मामले के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
