उत्तराखण्ड

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास आईसीयू में भर्ती, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से बिगड़ी तबीयत

लंदन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज़हीर अब्बास की तबियत बिगडऩे के बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दुबई से लंदन जाते हुए अब्बास कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए जिनसे उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह भी पॉजिटिव हो गए। लंदन पहुंचने के बाद उन्होंने गुर्दे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें निमोनिया होने की जानकारी मिली। सूत्रों के अनुसार वह इस समय डायलिसिस पर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें किसी से भी मिलने से मना किया है।
इस बीच, आईसीयू में भर्ती इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज के लिए दुआओं का दौर जारी है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ट्वीट किया, जहीर अब्बास साहब के जल्दी ठीक होने और पूर्ण स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हफीज के अलावा भी कई और लोगों ने एशियन ब्रैडमैन के नाम से मशहूर जहीर की सलामती की दुआ की।