देश

एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को होगी सजा

नई दिल्ली

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में दोषी करार दिया गया है। उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान 21 जून को किया जाएगा। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के ठिकाने से एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था। हालांकि, मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन आरोपों को खारिज करत रहे हैं, लेकिन अब इसी मामले में विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। बिहार की राजनीति के लिहाज से यह बड़ा घटनाक्रम है।
बता दें कि पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने मंगलवार को इस केस के फैसले की तारीख तय की थी। गौरतलब है कि बिहार के बाहुबली विधायक माने जाने वाले अनंत सिंह के खिलाफ चल रहे इस मामले को बिहार सरकार ने विशेष कांड की श्रेणी में रखा था। आरोपी के खिलाफ ट्रायल के लिए विशेष लोक अभियोजक को नियुक्त किया गया था इस मामले का स्पीडी ट्रायल भी चलाया गया और अब फैसला भी आ गया है।