आईपीएल प्रसारण अधिकार 44 हजार करोड़ से ज्यादा में बिके
टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार 23,575 , 20,500 करोड़ रुपये में बिके
चार पैकेजों में बंटे हैं मीडिया अधिकार
आईपीएल विश्व की सबसे महंगी लीगों में शामिल
मुम्बई
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले पांच सत्र 2023 से 2027 तक के प्रसारण अधिकार 44 हजार करोड़ से ज्यादा में बिके हैं। यह पिछली बार से ढाई गुना अधिक है पिछली बार यह आंकड़ा करीब 17 हजार करोड़ था। प्रसारण अधिकार के लिए बोली रविसर को शुरु हुई थी जो सोमवार को भी चली। इसमें भारतीय महाद्वीप के टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार बिके। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप में टीवी प्रसारण अधिकार वाले पैकेज ए में सबसे ज्यादा बोली साढ़े 57 करोड़ रुपये प्रति मैच की रही है। वहीं इसी क्षेत्र के लिए डिजिटल प्रसारण के अधिकार वाले पैकेज बी में बोली 50 करोड़ रुपये प्रति मैच की पहुंची। इस तरह पांच सत्र के कुल 410 मैचों के लिए टेलीविजन प्रसारण 23,575 रुपये में और डिजिटल राइट्स 20,500 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस प्रकार बीसीसीसी को पैकेज ए और बी के प्रसारण अधिकार से कुल मिलाकर 44,075 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पिछली बार (2017-22) से कई ज्यादा हैं
दो अलग-अलग मीडिया कंपनियों ने टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार हासिल किए हैं। इस प्रकार 107. 5 करोड़ रुपये प्रति मैच की संयुक्त राशि ने आईपीएल को विश्व की सबसे महंगी लीगों की सूची में ला खड़ा किया है।
मीडिया अधिकारों को चार पैकेज में बांटा गया है- ए, बी, सी और डी । पैकज ए में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी राइट्स और पैकेज बी में इसी क्षेत्र के लिए डिजिटल अधिकार भी शामिल हैं। पैकेज सी में हर सत्र के लिए 18 मैंचों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार मिलेंगे, जिनमें सत्र का पहला मैच, वीकएंड पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेऑफ मुकाबलों को रखा गया है। पैकेज डी में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकारों को रखा गया है।
नियमों के अनुसार आईपीएल के पैकेज ए के विजेता को अधिकार दिया है कि वह पैकेज बी के लिए सीधे बोली लगा सकता है।
