पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग
श्रीनगर गढ़वाल
देवभूमि भैंरव सेना वाहिनी ने हिंदुओं के सबसे बड़े मोक्षधाम बदरीनाथ में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने पर गहरी आपत्ति जताई है। इस संदर्भ में कोतवाली थाना प्रभारी श्रीनगर सहित पुलिस महानिदेशक व अन्य को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि 21 जुलाई को हुई इस घटना से लोगों में रोष है। कहा यह कार्य धाम की मर्यादा एवं परपंरा को ठेस पहुंचाने की नियत से किया जाना प्रतीत होता है। उन्होंने उक्त कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ ठोस एवं कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में वाहिनी के प्रदेश संगठन महामंत्री राकेश रतूड़ी, धर्मेदें रमोला, करन सिंह सुमित, पवन, कमल मोहन, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
