उत्तराखण्ड

श्रीनगर में यूथ कांग्रेस ने की आतिशबाजी

श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर यूथ कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में रैली निकाली व गोला पार्क में जमकर आतिशबाजी की। इसके अलावा पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन रावत, पुष्पेंद्र पंवार, परवेज अहमद, अंकित रावत, शोभित जोशी, निशांत प्रताप कंडारी, मनोज रावत, शिवकांत कंडारी, दीपक सजवाण, अभिषेक घिल्डियाल, अमित धनाई आदि मौजूद रहे।