फॉर्मूला ई कारें 11 फरवरी को हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी
जकार्ता
महिंद्रा रेसिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और टीम प्रिंसिपल दिलबाग गिल ने खुलासा किया कि फॉर्मूला ई कारें अब 11 फरवरी को हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। महिंद्रा रेसिंग सभी इलेक्ट्रिक सीरीज का हिस्सा रहा है और ऐसा 2014 में इसकी शुरूआत से ही रहा है। इसबारे में आधिकारिक घोषणा इस महीने के अंत में होने की उम्मीद है। गिल ने जकार्ता में पहली ‘फॉर्मूला ई’ रेस के मौके पर कहा, यहां सतर्कता बरतते हुए आशावादी’ होना शब्द उचित होगा। इस रेस को 11 फरवरी को होना चाहिए। हम तेलंगाना सरकार से लगातार संपर्क में हैं। महिंद्रा रेसिंग के पास कोई भारतीय ड्राइवर नहीं है, केवल पहले सत्र में ही उनके पास करूण चंडोक थे। उन्होंने कहा, भारत से भी कुछ अच्छे ड्राइवर आ रहे हैं जैसे जेहान दारूवाला, अर्जुन मैनी और उनके भाई कुश मैनी भी अच्छा कर रहे हैं। हम भारतीय प्रतिभाओं से भी बातचीत कर रहे हैं, लेकिन साथ ही हम सुनिश्चित होना चाहते हैं कि वे सफल होंगे।
