खेल

अल्कारेज और गॉफ फ्रेंच ओपन के अगले दौर में पहुंचे , थीम बाहर

पेरिस

ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के पहले ही दौर में हार के साथ ही बाहर हो गये हैं। थीम को ह्युगो डेलियन ने सीधे सेट में 3-6, 2-6, 4-6 से हराया। यह थीम की लगातार दसवीं हार थी। थीम को किसी एटीपी टूर पर पिछली जीत मई 2021 में मिली थी। वहीं एक अन्य मुकाबले में स्पेन के 19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने युआन इग्नेसियो लोंडेरो को 6-4, 6-2, 6-0 से हराया।
वहीं महिला वर्ग में अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ ने कनाडा की क्वालीफायर रेबेका मारिनो को 7-5, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व की शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल गरबाइन मुगुरुजा को एस्टोनिया की काइया केनेपी ने 2-6, 6-3, 6-4 से हराया। पोलैंड की 56वीं रैंकिंग वाली माग्दा लिनेट ने ट्यूनीशिया की ओन्स जेबुर को 3-6, 7-6 (4), 7-5 से हराया।