रणनीति और उस पर अमल बेहतर हो सकता था रू पंत
मुंबई
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अंतिम लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अपनी रणनीति पर बेहतर तरीके से अमल नहीं कर पाने के कारण टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी। ऋषभ ने कहा ,‘‘ मैच में अधिकतर समय हम अच्छी स्थिति में थे पर इसके बाद भी हमने अपनी पकड़ी कमजोर कर दी। पूरे टूर्नामेंट में टीम के साथ यही हुआ। सा ही कहा कि अब हम अपनी गलतियों से सबक लेकर अपने सत्र में अच्छी वापसी का प्रयास करेंगे।’’ वहीं मुंबई के बल्लेबाज टिम डेविड के विकेट के पीछे कैच होने के मामले में डीआरएस नहीं लेने को लेकर कहा कि मुझे लगा कि गेंद बल्ले से लगी है पर टीम के अन्य खिलाड़ी इस बात से सहमत नहीं थे , इसलिए हमने रिव्यू नहीं लिया था।’’ दिल्ली की हार से रॉयल चौलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) को लाभ हुआ और वह प्लेऑफ में पहुंच गयी है।
