उत्तर प्रदेश

 चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम

 

रायबरेली

शिवगढ़ पुलिस चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हो रही है चोर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर शिवगढ़ पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वहीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्यारह दिनों में आधा दर्जन चोरी की वारदातें होने के बाद भी पुलिस को को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। जिसमें पुलिस अब तक एक भी चोरी का का खुलासा नहीं कर पाई है लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती देखकर चोरों के हौसले बुलंद हैं। जबकि थाना क्षेत्र के अंतर्गत 5 मई की रात चंदापुर मजरे गूढ़ा में अभिषेक पटेल पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद व देवी प्रसाद पुत्र तेज नारायण व राम कृपाल पुत्र रघुनाथ के घर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार किए।12 मई की रात रानी खेड़ा गांव में राम शंकर श्रीवास्तव व अरूण कुमार श्रीवास्तव के घर पर चोरों ने छत के रास्ते चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी सहित लाखों के जेवरात पार किए वहीं 16 मई की रात देहली गांव में बबलू दिवाकर के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर नगदी सहित ढाई से तीन लाख के जेवरात पार किए। जबकि 2021 में भी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्जन से अधिक चोरियां हुई थी।अब तक शिवगढ़ पुलिस चोरियों का खुलासा करने में असफल रही है। बड़ी बात यह  रही कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंती गांव में ज्वैलरी शॉप हुई चोरी में सीसीटीवी कैमरे चोर कैद हो गया था लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर है।