उत्तराखण्ड

72 पव्वे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी

पाबौ पुलिस ने 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी द्वारा जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की रोकथाम पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। चौकी प्रभारी पाबौ सूरत शर्मा ने बताया कि एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी के निर्देशों के बाद पाबौ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लगातार सघंन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पाबौ-चंपेश्वर मार्ग पर चेकिंग के दौरान सुखबीर सिंह चम्पकेश्वर निवासी को 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।