उत्तराखण्ड

सिविल अस्पताल में 701 मरीज पहुंचे

रुडकी

रुडक़ी सिविल अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल अस्पताल के कोविड अस्पताल में तब्दील होने के बाद 26 अप्रैल से ओपीडी को बंद कर दिया था। जिसके बाद एक जून से अस्पताल में ओपीडी को फिर से शुरू कर दिया था। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी मरीजों की संख्या बढऩे का नाम नहीं ले रही थी। लेकिन सोमवार को सिविल अस्पताल में पंहुचने वाले मरीजों की संख्या सात सौ के पार हो गई।
कोरोना संक्रमण के दौरान रुडक़ी सिविल अस्पताल को 26 अप्रैल को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया था। कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर एक जून से अस्पताल में ओपीडी शुरु कर दी गई थी। लेकिन शुरुवाती दौर में मरीज कोरोना संक्रमण के दर से अस्पताल आने से डर रहे थे। जिसके चलते अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या पचास से सत्तर के बीच रह रही थी। लेकिन धीरे-धीरे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढऩे तो लगी ही थी। लेकिन सोमवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिविल अस्पताल परिसर में हर तरफ भीड़ देखने को मिल रही थी। ओपीडी की पर्ची बनाने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मी पूजा ने बताया कि सोमवार को 266 ओपीडी पर्ची बनी हैं। सिविल अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांच की स्लीप बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी बिलाल अहमद ने बताया कि 435 मरीजों ने स्वास्थ्य संबंधि जांच कराने की रसीद कटवाई। कुल मिलाकर 701 मरीज सोमवार को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पंहुचे।