अलविदा की नमाज पर अल अक्सा मस्जिद मंे झड़प, 42 जख्मी
यरूशलम
फिलिस्तीनी और इजरायली पुलिस के बीच यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में ताजा झड़पें हुई हैं। शुक्रवार को हुई इन झड़पों में 42 लोग घायल हुए हैं। फिलिस्तीन की रेड क्रॉस संस्था ने बताया कि इस जगह पर काफी समय से तनाव बना हुआ था। मुस्लिमों के पाक महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को यह झड़प हुई। रेड क्रॉस ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं लेकिन 22 को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने कहा कि जब “दंगाईयों ने” पश्चिमी दीवार की तरफ नीचे पत्थर और पटाखे फेंके तब पुलिस को इस कंपाउंड में घुसना पड़ा। अल अक्सा की पश्चिमी दीवार अल अक्सा के नीचे यहूदियों का पवित्र स्थान है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने आंसू गैस और रबर के बुलेट्स का इस्तेमाल किया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, दो को पत्थर फेंकने के लिए और एख को भीड़ को “उकसाने के लिए”। पुलिस ने कहा, “पिछले घंटों में इस जगह पर शांति है और मुस्लिम नमाजी सुरक्षा के साथ मस्जिद में प्रवेश कर रहे हैं” लेकिन पुराने येरुशलम शहर में तनाव जारी है यह ईस्ट येरुशलम से इजराइल द्वारा कब्जा किया गया हिस्सा है। पिछले दो हफ्तों से करीब 300 फलिस्तीनी अल-अक्सा के परिसर में हुई झड़पों में घायल हो चुके हैं। अल अक्सा मस्जिद मुसलमानों की तीसरी सबसे पवित्र जगह है और यह यहूदियों के लिए सबसे पवित्र स्थल जो इसे टेंपल माउंट कहते हैं।
