मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने आलिया की जमकर की तारीफ

मृणाल ठाकुर ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’की जमकर तारीफ की। मृणाल का कहना है कि इस गंगूबाई के रोल में आलिया अमर हो गईं। मृणाल अपने करियर के शुरुआती दौर में इसी से मिलता जुलता रोल निभा चुकी हैं। मृणाल ठाकुर की 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ से बॉलीवुड डेब्यू माना जाता है लेकिन मृणाल ठाकुर ने साल 2012 में ‘लव सोनिया’ फिल्म में काम किया था जो 2018 में रिलीज हुई। इस फिल्म में मृणाल ने गांव की एक लड़की का रोल प्ले किया जो सेक्स ट्रैफिकिंग के जाल में फंस जाती है। ये मृणाल का पहला हिंदी प्रोजेक्ट था। मृणाल ठाकुर ने ‘सुपर 30’ के बाद ‘बाटला हाउस’, ‘घोस्ट सीरीज’, ‘तूफान’, ‘धमाका’ जैसी फिल्में की हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। एक इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने कहा कि ‘मैंने गंगूबाई को 5 बार थियेटर में देखा और सोचा कि हर एक कैरेक्टर एक एक्टर को अमर कर देता है, जैसे ‘मुगल-ए आजम’ में मधुबाला या ‘डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन। इसी तरह आलिया के करियर में गंगूबाई’। मृणाल बताती हैं कि ‘जब मैंने फिल्म देखी तो हर शॉट बहुत पसंद आया। आलिया ने इस फिल्म में कमाल का काम किया है।