उत्तराखण्डमुख्य समाचार

अतिथि शिक्षकों ने की सुरक्षित भविष्य हेतु कार्ययोजना बनाने की मांग

पिथौरागढ़

अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री धामी से उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की है। अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल में अतिथि शिक्षकों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उड़ीसा सरकार ने 57 हजार संविदा कर्मियों को पक्का भी किया है। 2015 से अतिथि शिक्षक अपनी नियुक्ति सहित अन्य मामलों में जूझ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अतिथि शिक्षकों के भविष्य के लिए सुरक्षित योजना बनाने की मांग की।