विदेश

पाक पीएम के बलूचिस्तान से किए नए वादे पर पाक मीडिया और विशेषज्ञ भी हुए हैरान

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ऐसा वादा किया है जिससे पाक मीडिया और विशेषज्ञ भी हैरान और शंकित हैं। शहबाज ने बीते दिन कहा है कि वह देश के शक्तिशाली तबकों के साथ बलूच के लापता व्यक्तियों के मुद्दे को जल्द उठाएंगे।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुमकिन होना ना के बराबर है क्योंकि पाक पीएम को इसके लिए सेना की सहायता की जरूरत होगी और सेना पर ही लोगों को लापता करने का आरोप लगता रहा है।