उत्तराखण्ड

एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे  

हरिद्वार

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण सिंह बोरा ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।‌ आम आदमी को न्याय पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आगामी 14 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके उपरांत 19 अप्रैल को प्रांत स्तर पर भी धरना प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा।