उत्तराखण्ड

स्कूटी से गिरकर वृद्धा की मौत

ऋषिकेश

ऋषिकेश-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गुमानीवाला के निकट मोटरसाइकिल से गिरकर एक 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा अपने पोते के साथ मोटरसाइकिल के पीछे बैठ कर घर जा रही थी। घटना रविवार की दोपहर बारह बजे की है। चंद्रा देवी (80 वर्ष) पत्नी स्व. फतेह राम निवासी शक्ति विहार कॉलोनी गली नंबर-दो गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश अपने पोते शिवप्रसाद के साथ बाईपास मार्ग गुमानीवाला में चिकित्सक से स्वास्थ्य जांच कराने आई थी। जांच के बाद वृद्धा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर वापस अपने घर जा रही थी। अचानक एक ब्रेकर पर वृद्धा असंतुलित होकर सडक़ पर गिरकर घायल हो गई। वृद्धा को 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।