रिलीज हुआ फिल्म रनवे 34 का मोशन पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज
अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रनवे 34 का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म किस तारीख को सिनेमाघरों में आएगी। आप सभी को बता दें कि यह फिल्म बेहतरीन होने वाली है और फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जी हाँ, आपको बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन से लेकर अमिताभ तक सभी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं हवाई जहाज की गडग़ड़ाहट और रनवे के बीच खड़े अजय-अमिताभ बच्चन के माथे पर शिकन से फैंस की धडक़नें बढ़ रही हैं।
वहीं देखने में पोस्टर काफी इंट्रस्टिंग है, इसी के साथ लोगों की जिज्ञासा भी काफी बढ़ रही है। कई लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा। आप सभी को बता दें, इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी संभाला है। जी हाँ और फिल्म में अमिताभ बच्चन औऱ अजय देवगन के अलावा बोमन ईरानी, रकुल प्रीत सिंह और अंगीरा धर भी अहम किरदार में होंगे। आपको पता हो इससे पहले अजय देवगन और बोमन ईरानी ने बताया था कि वह इस फिल्म की शूटिंग फिनिश कर चुके हैं।
जी दरअसल खास अंदाज में जानकारी देते हुए अजय ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पूरे क्रू के साथ नजर आ रहे थे। उस समय अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- ‘हमने फ्लाइट के फूड को काफी सीरियसली ले लिया। रनवे 34- की शूटिंग खत्म। अब मिलेंगे मूवी पर।’ इस वीडियो में अजय और बोमन कहते नजर आते हैं कि ‘रनवे 34। इट्स ए रैप।’ फिलहाल पोस्टर ने लोगों का दिल जीत लिया है। ‘रनवे 34’ 29 अप्रैल को ईद पर रिलीज की जाएगी।
००
