आयुष्मान कार्ड में होने वाले हैं कुछ जरुरी बदलाव
नई दिल्ली
मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसबारे में जानकारी दी है। आयुष्मान कार्डों को केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना के साथ राज्य के लोगों और राज्य-विशिष्ट स्वास्थ्य योजनाओं के नामों के साथ जोड़ा जाएगी। यानी सह-ब्रांड के तौर पर किया जाएगा।
इस बदलाव के तहत दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को छोड़कर, अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कार्डों की सह-ब्रांडिंग के लिए सहमति दे दी है। इसके अमली जाना पहनने के बाद इसका नाम बदलकर ‘आयुष्मान कार्ड किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने योजना के तहत जारी किए गए ‘लाभार्थी कार्डों को प्रभावकारी बनाने के लिए काम कर रहा है। साथ ही इसमें और अधिक अखंडता और एकरूपता’ लाने का फैसला किया गया है।
मंत्रालय ने कहा है, कि यह कार्ड द्विभाषी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में होगा। नए कार्ड में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और राज्य-विशिष्ट लोगों दोनों को ‘समान स्थान आवंटित’ होगा। इस बदलाव के पीछे मंत्रालय ने कहा है कि हमारा मकसद राज्यों के साथ मिलकर इस कार्ड में और एकरूपता लाना है। बयान में कहा गया है कि एनएचए सह-ब्रांडेड कार्ड जारी करने के लिए राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है। कुछ को छोड़कर अधिकांश राज्यों ने सह-ब्रांडिंग के दिशा-निर्देशों को अपनाया है।
