उत्तराखण्ड

निशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया 

विकासनगर

जेबीआईटी रामपुर में शनिवार को निशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आई केयर अस्पताल देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तीन सौ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के आंखों की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बृजभूषण ने कहा कि कोविड काल में शिक्षण ऑनलाइन हुआ है, इससे नेत्र रोग की समस्या बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण स्क्रीन टाइम बढ़ना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आंखों की देखभाल के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान संदीप सिंघल, डा. बीके सिंह, डा. दीपक, डा. ललित राणा, रोहित चौहान, संजीव, गंभीर आदि मौजूद रहे।