रैली निकालकर बालिका संरक्षण का दिया संदेश
हरिद्वार
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर दो भेल के वात्सल्य वाटिका में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन छात्र छात्राओं ने बालिका संरक्षण अभियान चलाया। जनजागरूक रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर बालिका संरक्षण का संदेश दिया। वंदना एवं परियोजना सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सभासद गरिमा सिंह, आचार्य माहेश्वर प्रसाद चमोला, हरेंद्र सिंह, सूरत सिंह, कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रुप रानी पद्मावती ग्रुप की लीडर ऋतु ने रानी पद्मावती के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, नेहा जोशी, डॉ. संजीव कुमार, विमलेश गौड़, पंकज शर्मा, आचार्य देवेश पाराशर, मनीष शर्मा, विनीता दीक्षित, हरीश श्रीवास्तव, अंकेश कुमार, बृजेश कुमार, सुमन त्यागी, कार्तिक, कृष्णा शर्मा, लवी, साक्षी, शिवि त्यागी, तुषार वर्मा, हर्ष वर्मा, हिमांशु सैनी, आदित्य आदि उपस्थित रहे।
