उत्तराखण्ड

जलभराव समस्या के निस्तारण के आदेश

रुडकी –

नारसन ब्लॉक के गांव कुरड़ी में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या है। ग्रामीणों की शिकायत पर अपर उपजिलाधिकारी गांव पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही ब्लाक अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के आदेश भी दिए। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों से इस मामले की शिकायत कर चुके हैं, बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। पिछले दिनों इसी गांव में स्थित ब्लॉक कार्यालय में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी ग्रामीण महिलाएं मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की थी। तीन दिन पूर्व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला के सामने भी महिलाओं ने समस्या उठायी थी। गुरुवार को अपर उपजिलाधिकारी रुडक़ी पूरण सिंह राणा गांव में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी लेकर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पाया कि कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। ब्लॉक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की समस्या के निदान के तत्काल प्रभाव से आदेश दिए। इस अवसर सीतामति, अमरेंद्र, मालती, रमेश, राजेश, प्रितमा, संतोष, रेखा, संगीता आदि महिलाएं तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।