उत्तराखण्डमुख्य समाचार

निर्दोष लोगों को निशाना बनाना निंदनीय:त्रिवेंद्र

देहरादून (आरएनएस )।  हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले कतई नहीं बख्शे जाएंगे। कहा कि निर्दोष लोगों को निशाना बनाना कायराना हरकत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आतंकवादियों से सख्ती से निपट रही है और इस हमले को अंजाम देने वालों को भी कड़ा सबक सिखाया जाएगा। कहा कि इस हमले के बाद मोदी सरकार के फैसले पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश भी है।