सोशल मीडिया का उपयोग संभलकर करें महिलाएं – एस पी
धनौरी
एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि महिलाएं सोशल मीडिया का प्रयोग संभलकर करें। सोशल मीडिया पर कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करें। सोशल मीडिया पर महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक रहें।
शनिवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण ने कहा कि किसी भी तरह के अनजाने ऐप से सावधान रहें। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल पुलिस की मदद लें। पुलिस की ओर से पीड़ित महिलाओं के नाम गोपनीय रखे जाते हैं। एकम्स कंपनी की सीनियर मैनेजर प्रियंका शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी है बल्कि अपने काम को विशेष ढंग से अंजाम देना है। महिलाओं के लिए साल में एक दिन विशेष नहीं होता बल्कि हर दिन महिलाओं का होता है। आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाहक डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज वास्तव में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। जहां पर कुल विद्यार्थियों की संख्या की 60% से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। प्रबंध समिति में जिम्मेदार पदों पर महिलाएं बैठी हैं और प्राध्यापको में भी दो तिहाई संख्या महिलाओं की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की और संचालन उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया।
- शिक्षिकाओं को दिए गए प्रमाण पत्र
महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रमाण पत्र शिक्षिकाओं को प्रदान किए गए। शिक्षिका डॉ. निशा रानी, डॉ अंजु शर्मा, डॉ अरुणिमा पांडे, डॉ ऐश्वर्या सिंह, आयुषी पंवार, डॉ.मोनिका चौधरी, डॉ. दीपमाला कौशिक, डॉ. मीना नेगी, डॉ. छवि, डॉ अंजली देवी, डॉ निशा, डॉ प्रिया सैनी, डॉ जागृति त्यागी, डॉ मीनाक्षी सैनी, डॉ रिमझिम पुंडीर और प्रतिभा गिरी आदि को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
