उत्तराखण्ड

नशे की रोकथाम के लिए रैली निकाली

हरिद्वार।युवा जागृति विचार मंच द्वारा धर्मनगरी मे प्रचलित स्मैक जैसे घातक नशे के विरुद्ध एक विशाल जनजागरण दुपहिया वाहन रैली का आयोजन कनखल में दक्ष मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर हरकी पौड़ी हरिद्वार तक निकाल कर लोगो को नाशे के प्रति जागरूक किया।जनजागरण रैली में सैकड़ों की संख्या में हरिद्वार क्षेत्र के लोगो ने प्रतिभाग किया, रैली के दौरान युवाओं ने नशे की रोकथाम के लिए नारेबाजी के माध्यम से सन्देश दिया। भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय श्रीराम के साथ-साथ “जो करेगा नशे पर चोट, जनता करेगी उसी को वोट”, “जनप्रतिनिधियों की तय हो जिम्मेदारी, स्मैक मुक्त हो धर्मनगरी हमारी” जैसे देशभक्ति के साथ-साथ जयनारों के उद्धघोष से धर्मनगरी की गलियाँ गूँज उठी।रैली कनखल दक्ष मंदिर से होते हुए चौक बाजार, बंगाली मोड़, थाना कनखल तिराहा, शंकर आश्रम, रानीपुर मोड़ शिव मूर्ति से होते हुए सुभाष घाट हरकी पौड़ी पर सम्पन्न हुई।युवाओं ने नशे के विरुद्ध सभी से एकजुट होकर नशे का कारोबार करने वालो के खिलाफ पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की क्षेत्र के लोगो ने डीएमऔर एसपी से भी क्षेत्र में ज़हर बेच रहे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।इस दौरान हिमांशु राजपूत, प्रवीन शर्मा, मनीष चौहान, राममोहन शर्मा, दीपक गोनियाल, आशीष ठाकुर, प्रवीन भारद्वाज, विवेक कौशिक, आकाश शर्मा, निखिल भारद्वाज, आदित्य प्रजापति, दुर्गेश वर्मा, सचिन शर्मा, विकास प्रधान, सचिन गौतम, अंकित शर्मा, रजत त्रिपाठी, सतपाल दास, प्रशांत शर्मा, करन भारद्वाज, प्रतीक गुप्ता, जयप्रकाश, विवेक मनराल, अर्नव प्रधान, जयंत खन्ना, उज्जवल मालिक, आशु मलिक, अजय बंटी, मनीष चौधरी, संजीवन यादव, सेतवान, मारुति कुमार, उमंग ठाकुर, आयुष कौशिक, राजेंद्र सिंह, अनुज राजपूत, अंकुर शर्मा, शिवम् शास्त्री, प्रवीन, लोकेश भारद्वाज, शशांक, गोपी भाई, आशीष, आदित्य शर्मा, प्रहलाद, वरुण वशिष्ठ, पुनित रस्तोगी, संजीव पाल, विजय शर्मा, श्रीकांत, नवीन शर्मा, विभोर, आकाश आदि मौजूद रहे