उत्तराखण्ड

बस्तिया में हाथी ने चौपट की गेहूं की फसल

चम्पावत। बस्तिया में कई दिनों से शाम होते ही हाथियों का झुंड खेतों में जाकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के उत्पात ने गांव के लोगों की गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद कर दी है। ग्राम प्रधान कविता धौनी ने बताया कि हाथी ने शनिवार रात नीलाप सिंह, जगदीश सिंह, राकेश सिंह, मान सिंह, दीवान सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह के लगभग 50 बीघा खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही फलदार वृक्षों को भी तोड़ डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से ग्राम पंचायत के लिए सोलर फेंसिंग की मांग रखी गई है।