उत्तराखण्ड

येलो आर्मी ने कोरोना को लेकर जागरूक किया  

अल्मोड़ा। नगर के युवाओं की सामाजिक संस्था येलो आर्मी ने कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को मास्क भी बांटे। संस्था के सदस्यों ने लेप्रोसी आश्रम ढूंगाधारा का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मरीजों के लिए फल, जूस, मास्क, बिस्किट आदि सामग्री दी। इस मौके पर आदित्य राणा, सुमित बिष्ट, निखिल, करन, चंद्र प्रकाश, वचन, दीप बोरा, अखिल रहे।