उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

गुरुकुल विवि के नौ छात्रों का नामित कंपनी में चयन का दावा

हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि के नौ छात्रों का चयन नामित कंपनियों में हुआ है। विवि के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. राजुल भारद्वाज ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया के बाद कम्पनी की ओर नौ छात्रों का चयन किया गया। एमबीए से आकांक्षा, मुकुल यादव, संकल्प शर्मा, खुशी सिंह, अमन गुप्ता एमसीए से दिलखुश कुमार, रोहित सैनी, गायत्री मिश्रा और एमएससी (पर्यावरण) के छात्र उज्जवल गुल्लईया को चयनित किया। कुलपति प्रो. अंबुज कुमार शर्मा, कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई दी है।